SSC CGL 20221)गौरव अपने उत्तर की ओर मुख वाले घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकलता है और 25 मीटर सीधा चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 36 मीटर चलता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 47 मीटर चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 36 मीटर चलता है। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है?
22 मीटर, उत्तर
SSC CGL 20222)छह मकान, A, B, C, D, E और F, एक कॉलोनी में स्थित हैं। D, E के 60 मीटर दक्षिण में है। F, B के 40 मीटर दक्षिण में है। A, E के 30 मीटर उत्तर में है। F, A के 50 मीटर पूर्व में है। C, B के 50 मीटर पश्चिम में है। A के संदर्भ में C का स्थान ज्ञात कीजिए।
40 मीटर, उत्तर
SSC CGL 20223)श्रीनिजा अपने घर से 9 किमी पश्चिम की ओर चलती है, फिर दक्षिण की ओर मुड़ती है और 11 किमी चलती है। फिर वह पूर्व की ओर 13 किमी चलती है और अंत में पश्चिम की ओर 4 किमी चलती है। श्रीनिजा अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूर है?
11 किमी
SSC CGL 20224)P, Q, R, S, T, U, V और W नाम के आठ रेस्तरां उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी रेखा में स्थित हैं। S, T के बाएं दूसरे स्थान पर है। W, P के बाएं तीसरे स्थान पर है। T, P और V के बीच में है। S, V के बाएं तीसरे स्थान पर है। W, U के निकटतम दाएं है। R, P के दाएं तीसरे स्थान पर है। S के दाएं चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
R
SSC CGL 20225)एक सुबह, चित्रशी और अयान एक दूसरे के आमने-सामने बैठते हैं। यदि अयान की छाया चित्रशी के बाईं ओर पड़ती है, तो अयान किस दिशा के सम्मुख है?
दक्षिण
SSC CGL 20226)सहसरा अपने घर से उत्तर की ओर दौड़ना प्रारंभ करती है। 40 मीटर के बाद वह बाएं मुड़ती है और 75 मीटर दौड़ती है। वह फिर दाएं मुड़ती है और 30 मीटर दौड़ती है, और फिर से 75 मीटर दौड़ने के लिए दाएं मुड़ती है। वह अंततः किस दिशा में दौड़ रही है?
पूर्व
SSC CGL 20227)अनामिका, गोपाल, निश्चल, वनमयी, श्रेष्ठ और श्रीपद उत्तर के सम्मुख होकर एक सीधी रेखा में बैठे हैं। निश्चल, गोपाल के निकटतम बाएँ है। श्रेष्ठ, अनामिका और श्रीपद के बीच में है। श्रीपद दाएं छोर से दूसरे स्थान पर है। निश्चल और वनमयी के बीच चार व्यक्ति बैठे हैं। यदि गोपाल और श्रीपद अपने स्थानों को आपस में बदल लेते हैं, तो वनमयी और श्रेष्ठ के बीच में कौन बैठा होगा?
गोपाल
SSC CGL 20228)सूर्यास्त के समय लोपा और कृतिका एक दूसरे के सम्मुख होकर बैठे हैं। यदि लोपा की छाया कृतिका के दाईं ओर पड़ती है, तो कृतिका किस दिशा के सम्मुख है?
उत्तर
SSC CGL 20229)'P$Q' का अर्थ है 'P, Q के उत्तर में है'।
'P&Q' का अर्थ है 'P, Q के पूर्व में है'।
'P*Q' का अर्थ है 'Q, P के पश्चिम में है'।
'P%Q' का अर्थ है 'Q, P के दक्षिण में है'।
'P@QR' का अर्थ है 'P क्षैतिज रेखा QR के ठीक बीच में खड़ा है'।
'P!QR' का अर्थ है 'P, ऊर्ध्वाधर रेखा QR के ठीक बीच में खड़ा है'।
नोट: 'P6m$Q' का अर्थ है 'P, Q के 6 मीटर उत्तर में है' इत्यादि।
निम्नलिखित व्यंजक में G और C के बीच न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए।
C12m$S5m*G3m&J6m%K!JT
13 मीटर
SSC CGL 202210)श्वेता अपने कार्यालय से चलना शुरू करती है और दक्षिण की ओर 150 मीटर चलती है, फिर वह दाएं मुड़ती है और 80 मीटर चलती है, और फिर वह बाएं मुड़ती है और 60 मीटर चलती है। वह अंत में बाएं मुड़ती है और एक बैंक तक पहुंचने के लिए 280 मीटर चलती है। उसके कार्यालय और बैंक के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?
290 मीटर